पीयूष चन्देल, अलीराजपुर

आलीराजपुर। सर प्रताप उत्कृष्ट विद्यालय का बोर्ड परीक्षा का परिणाम हर बार की तरह इस वर्ष भी प्रशंसनीय रहा है। संस्था प्राचार्य संजय परवाल ने बताया कि कक्षा 12 वीं में मॉडल स्कूल का परिणाम 82.45% रहा है। इसमें दर्ज कुल 57 छात्रों में से प्रथम 9, द्वितीय 35 एवं तृतीय 3 छात्र रहे है। कुं किरण भन्तर सिंह ने संस्था में सर्वोच्च 79.4% अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार उत्कृष्ट स्कूल का परीक्षा परिणाम 89.11% रहा है। इसमें दर्ज कुल 147 छात्रों में से प्रथम 94, द्वितीय 36 व तृतीय 1 छात्र रहे हैं। छात्र सुनील नाथू ने 82.4% अंक हासिल कर संस्था में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उल्लेखनीय है, कि इस वर्ष मॉडल स्कूल और उत्कृष्ट स्कूल का हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम भी 100% रहा है। संस्था की इस प्रशंसनीय उपलब्धि पर वरिष्ठ अधिकारियों ओर पालकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए संस्था स्टाफ को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *