फिरोज खान@ आलीराजपुर Live कोरोना वायरस की चपेट में आए आलीराजपुर जिले का हाल अब ओर भी डरावना हो रहा है। आज आई कोरोना सैम्पलों की रिपोर्ट में जिले में 25 लोगों को कोरोना पॉजिटिव आया है। एक तरह से हम यह कह सकते है कि अब आलीराजपुर जिला धीरे धीरे कोरोना के आगोश में समा रहा है। इन 25 पॉजिटिव मरीजो में 6 कट्ठीवाड़ा, आलीराजपुर शहर 7, भाभरा आजादनगर में 10, सोंडवा 2 लोग शामिल है। अब जिसका डर था वही हुआ। जो जिला ग्रीन झोन में था वह अब बड़े हॉटस्पॉट की ओर अग्रसर हो रहा है। वजह साफ है कोरोना की चैन का लगातार बढ़ना। जो जिला कोरोना शून्य था अब वहां लगातार कोरोना के नए केस मिल रहे हैं। इस खबर के बाद पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। शासन और प्रशासन के माथे पर भी चिंता की लकीरें हैं। कोरोना के जिले में प्रकोप को लेकर लोगों में भारी दहशत है। Post navigation खबर का हुआ असर : कन्टेनमेंट एरिया में ग्राम पंचायत ने बंद बड़ी स्ट्रीट लाइटें लगवाई व ग्राम में सफाई हुई अब झाबुआ जिले में हर तरफ कोरोना का साया; भगोर में 3 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव ..