भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया बुथ विजय संकल्प अभियान का शुभारंभ

- Advertisement -

विजय मालवीय, बड़ी खट्टाली

13 मार्च से 22 मार्च तक होने वाले बूथ विजय संकल्प अभियान का शुभारंभ आज दिनांक 13 मार्च को ग्राम बड़ी खट्टाली में भाजपा के जिला अध्यक्ष मकू परवाल की विशेष उपस्थिति में  व कल्याण सिंह डामोर एवं मंडल अध्यक्ष मुलेश बघेल की उपस्थिति में संपन्न हुई। 

इस अवसर पर भाजपा के जिला  कोषाध्यक्ष मदन लड्ढा ,रमेश मेहता ,ललित राठौर, जयेश मालानी, विजय मालवी ,ओम लड्ढा,मुकाम सिंह गाडरिया सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे । इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष मकू परवाल ने बूथ विजय संकल्प अभियान पर प्रकाश डाला एवं अनेक परिवारों से भेंट कर भाजपा की नीतियों एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से अवगत कराया । बूथ विजय  होने का संकल्प मंडल अध्यक्ष मुलेश बघेल सहित उपस्थित कार्यकर्ताओं को दिलाया।

14 मार्च को भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक होगी

बड़ी खट्टाली मंडल के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष मुलेश बघेल ने बताया कि 14 मार्च को दोपहर 3:00 बजे ग्राम बड़ी खट्टाली में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक विशाल बैठक आयोजित की गई है जिसमें भाजपा लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती अनीता चौहान वन एवं पर्यावरण मंत्री नागर सिंह चौहान भाजपा के जिला अध्यक्ष मकु परवाल एवं जोबट विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता विशाल रावत सहित अनेक जिले के पदाधिकारी उपस्थित होंगे जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव पर खुलकर चर्चा होगी।