पीएम आवास प्लस की सूची का हुआ वाचन, स्वच्छता और कचरा प्रबंधन पर भी हुई चर्चा

0

विजय मालवी, बड़ी खट्‌टाली

ग्राम बड़ी खट्टाली में प्रधानमंत्री आवास प्लस की ग्राम सभा संपन्न जिसमें सूची का वाचन किया गया ग्राम सभा की बैठक में सरपंच चैनसिंह डावर बताया कि एस टी के 122 एस सी 19 एवं सामान्य वर्ग के 52 आवास की सूची शासन स्तर से प्राप्त हुई है जिसका वाचन ग्राम सभा की बैठक में सचिव आलमसिंह द्वारा किया गया। 

उक्त बैठक में सरपंच चैन सिंह डावर पंचायत प्रतिनिधि रमेश मेहता ,मदन लड्ढा, विजय मालवी, इंदरसिंह मंडलोई, श्याम (रंगीला) सचिव आलमसिंह रोजगार सहायक हेमंत सेमलिया मोबाइल लाइजर कृष्णा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण पुरुष एवं महिलाएं उपस्थित थी। 

ग्राम पंचायत के सचिव आलम सिंह ने बताया कि सूची का सत्यापन किया जावेगा यदि किसी का डबल नाम अगर सूची में होगा तो उसका नाम काट दिया जाएगा साथी पूर्व में यदि शासन स्तर से आवास स्वीकृत हुआ होगा उसकी भी जांच की जावेगी। 

स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया

ग्राम सभा की बैठक में ग्राम में स्वच्छता पर विशेष चर्चा हुई सरपंच ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही गांव में सफाई कराई जावेगी इस संबंध में सरपंच ने सचिव को दिए ग्राम सभा की बैठक में गंदगी पर विशेष चर्चा हुई एवं शीघ्र सफाई की मांग की। बैठक में कचरा प्रबंधन पर विशेष चर्चा हुई इस संबंध में सरपंच चेनसिंह डावर ने स-विस्तार जानकारी दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.