कोरोना का तांडव: झाबुआ-आलीराजपुर जिले में कोरोना का डरावना तांडव! एक दिन में 30 नये केस …

- Advertisement -

विपुल पांचाल/फिरोज खान@ झाबुआ/आलीराजपुर Live
झाबुआ-आलीराजपुर जिले में खूंखार कोरोना वायरस ने अपने रफ्तार के कहर से हर किसी को डराकर रख दिया है। इस वायरस का प्रकोप दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है।
कोरोना ने अबतक की सबसे लंबी छलांग लगाते हुए झाबुआ-आलीराजपुर जिले में 30 लोगों को शिकार बनाया। इसमे झाबुआ शहर में भोज मार्ग में 6 तो थांदला में (2 पेट्रोल पंप कालोनी, वार्ड 8 में 2, रघुनन्दन मार्ग, सुभाष मार्ग में 1-1), राणापुर में एमजी रोड पर फिर 1 और राजोद में 1 लोग पॉजिटिव आये है। वहीं आलीराजपुर जिले के जोबट में तिलक मार्ग ओर कॉलेज कस्बे में 1-1, जिला जेल में 10, चारभुजा कालोनी आलीराजपुर में 1 व आजादनगर के बैंक गली में 4 लोग कोरोना पॉजिटिव आये है।
दोनों जिलों को मिलाकर ये अबतक की सबसे लंबी छलांग है, पहली बार इन दोनों जिलो में एक दिन में इतने नये केस सामने आए है।
देश और दुनिया को अपने जंजीरों में जकड़ने वाले इस कोरोना वायरस के खतरनाक तांडव से झाबुआ-आलीराजपुर जिला भी कराह रहा है।