केशवनगर के गणेशोत्सव में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन

- Advertisement -

पियुष चन्देल अलीराजपुर

अलीराजपुर के केशव नगर स्थित कॉलोनी में गणेश उत्सव का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रतिदिन रंगारंग कार्यक्रम ओर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। इसमें बच्चे सहित महिला व पुरुष उत्साह पूर्वक हिस्सा ले रहे हैं। गणेशोत्सव के आठवें दिन शुक्रवार की रात को महाआरती के बाद महाप्रसादी का वितरण किया गया। इसके बाद नन्हे-मुन्ने बच्चों की फैंसी ड्रेस, थैला रेस, सामान्य ज्ञान लोट्टो टिकट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों सहित महिला पुरुषो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यहां आयोजित कार्यक्रम को देखने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ रही है। इसके बाद सामूहिक गरबा नृत्य का आयोजन हुआ। सामान्य ज्ञान लोट्टो टिकट प्रतियोगिता का संचालन पलक जायसवाल ने किया। मीडिया प्रभारी स्वरूप क्षीरसागर ने बताया की रविवार को अनन्त चतुर्दशी पर दोपहर 3 बजे कालोनी से ढोल धमाके ओर डीजे के साथ भव्य गणेश विसर्जन जुलूस निकाला जाएगा।