अलीराजपुर/थाना आम्बुआ क्षेत्र अंतर्गत कना पिता उरकेडिया निवासी छोटा ईटारा के कुएं में दुरबाई पति कलमसिंह भीलाला उम्र 38 साल की लाश मिली। सूचना पर थाना आम्बुआ पर मर्ग कायम कर मृत्यु के कारण की जांच की जा रही है। इसी प्रकार थाना उदयगढ क्षेत्र अंतर्गत शेरू भील निवासी ग्राम पनेरी के कुएं मे शराब के नशे मे भुवानसिंह पिता दूरसिंह भील उम्र 48 साल निवासी चोहली के गिर जाने से उसके डूब जाने से मृत्यु हो गई। सूचना पर थाना उदयगढ़ पर मर्ग कायम कर मृत्यु के कारणो की जांच की जा रही है। इसी प्रकार थाना सोंडवा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तिखोला पटेल फलिया के रहने वाले भंगडा पिता रामला भीलाला उम्र 28 साल ने कपास में डालने वाली दवाई पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। थाना सोंडवा पर मर्ग कायम कर मृत्यु के कारणों की जांच की जा रही है।
Trending
- प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर दीपमालिका सजाई
- सोंडवा पुलिस की कार्रवाई: धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी गिरफ्तार
- संजय भटेवरा नवयुवक नवदुर्गा महोत्सव समिति के अध्यक्ष बने
- प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 501 दीपो से बनाया मप्र का नक्शा
- खाद्यान्न वितरण में लगातार शिकायतों पर तीन उचित मूल्य दुकानों के प्राधिकार पत्र निरस्त
- पीएम मोदी के जन्मदिन पर 50 लाख ग्रामीणों को बड़ी सौगात, मध्यप्रदेश में होगी भूखंड की निःशुल्क रजिस्ट्री
- हम भगवान का नाम लें तो कांग्रेस को दुःख होता है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मनाया गया सेवा संकल्प अभियान, घरों में जलाए गए दीपक
- सारंगी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5.17 लाख रुपये की अवैध शराब सहित कार जब्त की
- जोबट के न्यायालय परिसर से सटी दुकान में घुसा 12 फीट लंबा अजगर