कांग्रेस कार्यालय का सांसद भूरिया ने किया उद्घाटन

- Advertisement -

भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर
शनिवार को कांग्रेस कार्यालय का शुभारंभ हुआ उक्त कार्यालय मेघनगर के साईं चौराहे पर स्थित होकर उक्त उद्घाटन का शुभारंभ रतलाम झाबुआ अलीराजपुर के लोकप्रिय सांसद कांतिलाल भूरिया, कांग्रेस उम्मीदवार वीरसिंह भूरिया, झाबुआ विधानसभा के उम्मीदवार डॉक्टर विक्रांत भूरिया, सुरेश चंद्र पूरणमल जैन द्वारा किया गया । इस मौके पर सांसद कांतिलाल भूरिया ने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है हम सभी को अपने अपने विधानसभा में जमकर मेहनत कर कांग्रेस के समस्त प्रत्याशियों को ज्यादा से ज्यादा मत से विजय बनाना है। सभा में कांग्रेस के प्रत्याशी वीरसिंह भूरिया द्वारा कहा गया कि भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश की जनता के द्वारा शोषण किया है और जनता का हक मारा है और कहीं बड़े-बड़े घोटाले किए है।झाबुआ विधायक प्रत्याशी डॉ विक्रांत भूरिया ने कहा कि कांग्रेस की मध्यप्रदेश में सरकार बनते ही किसानों का कर्जा माफ होगा। हम सभी को एक होकर कांग्रेस को विजय बनाना है। उक्त उद्घाटन में कांग्रेस प्रत्याशी वीरसिंह भूरिया, मेघनगर ब्लॉक के अध्यक्ष यामीन शेख, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चंचल जैन, पूर्व सरपंच सुलेमान शेख,शहर कांग्रेस अध्यक्ष आनंद पडियार, पार्षद अनूप भंडारी, गुरुप्रसाद अरोड़ा, चैन सिंह डामोर,अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सोहेल शेरानी, अरूण ओहारी, रोशन बारिया, ताहिर झुंजारा, विकी डोडियार, गुड्डू ठाकुर, नंदलाल भूरसिंह भूरिया, नवल सिंह नायक, यूनुस खान, अमन शेख, अजीज पर्वतवाले, मुकर्रम डोकर वाणी, वहीं महिला ब्लॉक अध्यक्ष सायदा भाबर, शालीनी कटारा, संजीदा, सज्जन बाई आदि कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। सूट कार्यक्रम का संचालन मेघनगर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष यामीन द्वारा किया गया उक्त समस्त जानकारी अली असगर बोहरा द्वारा दी गई।