कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक कांतिलाल भूरिया का पुतला लगाए परिवारवाद के आरोप

- Advertisement -

जितेन्द्र वाणी, नानपुर
शुक्रवार के दिन अलीराजपुर जिले के नानपुर ग्राम पंचायत में जिला कांग्रेस अध्यक्ष के समर्थन में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने बताया कि जोबट विधानसभा के उपचुनाव में कांतिलाल भूरिया ने परिवारवाद चलाया था जिससे छोटे छोटे कार्यकर्ताओ का मनोबल पार्टी के प्रति कमजोर हो रहा है. जब बड़े बड़े नेता ही प्रदेश संगठन के द्वारा चुने गये पार्टी के जिलाध्यक्ष को नशे में धुत बताएंगे तो ये कैसे संगठन को चलाएंगे। हमारे मार्ग दर्शक कांग्रेस पार्टी के आन बान शान दबंग जिलाध्यक्ष महेश पटेल ने आज पार्टी को जीवित रखा है। हम छोटे से छोटे कार्यकर्ताओ को साथ मे लेकर चलते है हमारे नेता के बारे में कांतिलाल भूरिया ने जो शब्द कहे है वह माफी मांगे महेश पटेल से हम प्रदेश संघठन से मांग करते है 2023 में भी महेश जी पटेल को टिकट देवे हम सभी जिले के कार्यकर्ता मिलकर महेश को जिताएंगे स्कुल चौराहे पर कांतिलाल भूरिया का पुतला जलाया गया महेश पटेल जिंदाबाद के नारे लगाए गए। नानपुर से विक्रम मौर्य मुकेश मौर्य जीत बामनिया माधुरी चौहान राकेश कलमा भाई बापू चोंगड़ विकास पटेल आदित्य पटेल शाकिर अली वह अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे