कांग्रेस कमेटी समन्वयक शाहनवाज शेख 10 फरवरी को दो दिवसीय दौरे पर

- Advertisement -

अलीराजपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त समन्वयक  शाहनवाज शेख अलीराजपुर जिले के दो दिवसीय दौरे पर 10 फरवरी को आएंगे। शेख 10 फरवरी शनिवार प्रात: 10 बजे क_ीवाड़ा ब्लाक कॉग्रेस की बैठक में शामिल होंगे। उसी दिन दोपहर 1 बजे सोंडवा विकासखंड मुख्यालय पर ब्लाक कांग्रेस सोंडवा की बैठक में भाग लेंगे। इसी दिन शाम 4 बजे अलीराजपुर ब्लाक कांग्रेस एवं शहर कांग्रेस की बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय में लेंगे। शेख रात्रि विश्राम अलीराजपुर करेंगे। दूसरे दिन 11 फरवरी प्रात: 10 बजे चंद्रशेखर आजाद नगर भाबरा में ब्लाक कॉग्रेस की बैठक में सम्मिलित होंगे तथा दोपहर 1 बजे उदयगढ़ ब्लाक मुख्यालय पर ब्लाक कॉग्रेस की बैठक लेंगे। शाम को 4 बजे जोबट में ब्लाक एवं शहर कांगे्रस की बैठक में सम्मिलित होकर झाबुआ प्रस्थान करेंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सरदारसिंह पटेल, कार्यवाहक अध्यक्ष महेश पटेल, क_ीवाड़ा ब्लाक अध्यक्ष सवईसिंह तोमर, सोण्डवा ब्लाक अध्यक्ष हरदास चौहान, अलीराजपुर ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र गुड्डु, चंशे आजाद नगर ब्लाक अध्यक्ष छितुसिंह मावी, उदयगढ़ ब्लाक अध्यक्ष कमरू अजनार, जोबट ब्लाक अध्यक्ष भुरू अजनार आदि नेताओं ने सभी जिलाए ब्लाक पदाधिकारियों, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, सेवादल, कांग्रेस प्रतिनिधियों, सांसद प्रतिनिधि, कॉग्रेस कार्यकर्ताओं से अपने अपने  ब्लाक में आयोजित बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का आव्हान किया। उक्त जानकारी जिला कॉग्रेस कार्यालय प्रभारी खुर्शीद दिवान ने दी।