कन्या आश्रम की छात्राओं ने निकाली मतदान जागरूकता रैली

- Advertisement -

लवनेश गिरी गोस्वामी/थांदलारोड
मध्यप्रदेश में आगामी 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर, चुनाव आयोग द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान पूरे प्रदेशभर में चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शासकीय कन्या आश्रम नौगांवा की 8 छात्राओं द्वारा जिला प्रशासन द्वारा प्रदत्त आदिवासी वेशभूषा धारण की व छात्राओं ने स्कूल की ड्रेस ने रैली के माध्यम से लोगों को मतदान करने व कोई भी व्यक्ति वोट डालने से छूटे नहीं का संदेश दिया साथ ही ‘सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो’ के नारे भी लगाये गये। रैली गांव के मुख्य मार्ग व ग्राम पंचायत होती हुई वापस कन्या आश्रम पहुची। रैली में छात्राओ के साथ आश्रम अधीक्षिका किरण जोशी व अन्य शिक्षकों में हुकुमसिंह कटारा, संगीता त्रिपाठी व मारिया रावत आदि उपस्थित थे।