कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आए राहतदूत

- Advertisement -

पेटलावाद, हमारे प्रतिनिधिः झाबुआ जिले के पेटलावद लायंस क्लब के सदस्यों ने आज एक अभिनव पहल करते हुऐ ठंड से बचाव के लिए जरुरतमंदो को ऊनी कपडे, कंबल और शाल वितरित की। इस दौरान करीब 700 ऊनी वस्त्र जरूरतमदों को उपलब्ध कराए गए।

सामाजिक सरोकार से जुड़ी इस पहल की वजह से बच्चे, महिला और बुजुर्ग सहित हर वर्ग के लोगों को शीतलहर के इस दौर में राहत मिली।

Lions Club Petalwad 02

सामुदायिक चिकित्सालय के अलावा अन्य सार्वजनिक स्थलो एवं बामनिया रेलवे स्टेशन पर भी ऊनी वस्त्र वितरित किए गए। इस अवसर पर लायंस क्लब पेटलावद के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे।

Lions Club Petalawad 01