एजाज खान बने यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष

- Advertisement -

इरशाद खान, बरझर
यूथ कांग्रेस प्रभारी व युवा कांग्रेस नेता विशाल रावत व ब्लाक यूथ कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान ने आज बरझर पहुंच कर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली व आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा की। बैठक में विशाल रावत ने यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र सौंपा। यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कुणाल चौधरी की निर्देशानुसार व सांसद कान्तिलाल भूरिया की अनुशंसा पर बरझर के एजाज खान को चंद्रशेखर आजाद नगर यूथ कांग्रेस का उपाध्यक्ष बनाया गया। वही बरझर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पर शांतिलाल प्रजापत को मनोनीत किया गया। खान को उपाध्याक्ष बनाए जाने से बरझर यूथ कांग्रेस में हर्ष है। बैठक में बरझर के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता लक्ष्मीनारायण राठौर, महेश मावी, वसीम खान, ताहेर अली, पर्थी भाई, सोमला बारिया, करीम खान, अमजद खान, जवान सिहं मावी, नारू मावी व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।