जितेंद्र वाणी@ नानपुर जिन बच्चों की परवरिश के लिए पिता दुनिया भर की मुश्किलों का सामना करता है। अगर वही बच्चे मां बाप की जान लेने पर आमादा हों तो क्या हो। आलीराजपुर जिले के नानपुर थानाक्षेत्र में ऐसा ही हुआ है।एक बेटे ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या करने के पीछे कोई बड़ी वहज भी नहीं थी। जानकारी के मुताबिक गांव में रहने वाले प्रताप सिंह निगवाल के बेटे रतन ने लठ्ठ से वार कर उसकी हत्या कर दी। उसका आरोप था कि छोटे भाई को उसके पिता ने बाइक दिला दी और उसके साथ हमेशा भेदभाव करते है। थाना प्रभारी मोहन सिंह डावर ने बताया कि ग्राम खंडाला में दिवासा का त्यौहार था रतन सिंह पिता प्रताप सिंह निगवाल निवासी तीखी इमली उसके परिवार से अलग रहता था घर त्यौहार खाने आया था तब रतन उसके पिता से बोला कि तूने मेरे से छोटे वाले भाई सुरसिंह को मोटरसाइकिल दिला दी मैं घर में बड़ा हूं मुझे क्यों नहीं दिलाई बोलकर घर के आंगन में खड़ी मोटरसाइकिल को तोड़ने के लिए दौड़ पड़ा। तब प्रताप सिंह बोला कि रतन तू मोटरसाइकिल मत तोड़ तब रतन बोला कि तू हमारे पिता होकर भाई भाइयों में भेदभाव करता है, कहकर हाथ में लिए लठ्ठ से सिर में मारा जिससे प्रताप गम्भीर घायल होकर गिर गया। छोटे बेटे सुरसिंह व परिवार द्वारा प्रतापसिंह द्वारा एंबुलेंस से अलीराजपुर ले गए। जहां रात्रि इलाज में ही उनकी सांसे थम गई। अलीराजपुर थाने पर मर्ग कायम कर मृतक प्रताप सिंह का पीएम कराया गया। मामले में पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने बेटे रतनसिंह पर धारा 302 भादवी में प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है। Post navigation चित्रकार श्याम मोहन लखेरा को मिला राष्ट्रीय श्रेष्ठ कलाध्यापक पुरस्कार 2020 नाग मंदिर में भक्तों ने सादगी के साथ पूजा कर मनाया नागपंचमी का पर्व