पीयूष चन्देल, अलीराजपुर अपने कोलाज चित्रों के साथ ही साथ कला की विभिन्न विधाओं में पारंगत चित्रकार श्री श्याम मोहन लखेरा , कलाध्यापक जवाहर नवोदय विद्यालय अलीराजपुर ने एक ओर उपलब्धि हासिल की है। उन्हें कला के क्षेत्र में उत्कृष्ठ सेवा योगदान के लिए तथा विभिन्न स्तर पर शानदार उपलब्धियों के लिए स्वदेश संस्थान भारत , गुरुदेव अबनींद्र नाथ टैगोर के जन्मदिन के उपलक्ष्य में तथा उनके सपनों को साकार करने हेतु कला गुरुओं के सम्मान समारोह के अनुक्रम में अबनींद्र नाथ टैगोर राष्ट्रीय श्रेष्ठ कलाध्यापक पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया है l स्वदेश संस्थान भारत के निदेशक शिव बक्स सागर प्रजापति जी के द्वारा बधाई संदेश के साथ श्याम मोहन लखेरा को इस वर्ष की उनकी अनुपम उपलब्धियों के आधार पर यह पुरस्कार प्रदान किया गया है l गौरतलब है, कि पिछले 20 वर्षों से श्याम मोहन कला के क्षेत्र में कार्य करते हुए एवं कलाध्यापक के रूप में विगत 12 वर्षों से नवोदय विद्यालय मैं अपनी सेवाओं देते हुए छात्रों की कलात्मक एवं रचनात्मक क्षमताओं में उत्तरोत्तर वृद्धि करने में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान कर रहे हैं। करोना के इस संकटकाल में भी इन्होंने कई ऑनलाइन कला प्रतियोगिताओं एवं प्रदर्शनी में सहभागिता करते हुए राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 20 से ज्यादा सम्मान पत्र एवं प्रतिभागिता प्रमाण पत्र प्राप्त किए हैं l इस उपलब्धि पर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य एवं स्टाफ सदस्यों द्वारा बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की गई l Post navigation आलीराजपुर जिले में जिसका डर था वही हो रहा; कोरोना की चैन फिर बड़ी; 9 कोरोना के नए कैस… एक बेटे ने अपने ही पिता का कर दिया कत्ल, ये थी वजह; कारण जानकर चौंक जाएंगे …