आलीराजपुर जिले के सभी मतदाता लोकसभा चुनाव पर्व की होली में भी मतदान के बिखेरे रंग : सुधीर जैन

- Advertisement -

सुधीर जैन

आलीराजपुर। आलीराजपुर जिले के सामाजिक कार्यकर्ता एवं जिला स्वीप  आइकॉन सुधीर जैन ने आज अलीराजपुर जिले के सभी मतदाताओं को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि, क्षेत्रीय सांस्कृतिक लोकपर्व भगोरिया के समापन के साथ फागुन की भरपूर मस्ती लिए  रंगपर्व होली का आगमन वैसे ही  बहुत आनंददायक है, साथ ही  लोकसभा चुनाव की आचार संहिता भी लगी हुई है, हम अपने मतदान के महत्व को समझते हुए इस बार चुनाव पर्व में भी, लोकतंत्र के विविध रंगों के होली में 13 मई 2024 को मतदान करने का रंग बिखेरने के साथ ही, हम अपनी आदर्श नागरिक वाली जिम्मेदारी निभाने का आग्रह, संकल्प व शपथ अवश्य ले। और अपने संकल्प के साथ अपने और अपने परिवार सहित सभी से मतदान अवश्य करवाये| और सभी से मतदान करने के लिए समाज में जागृति लाने के लिए, सभी को सामाजिक रूप से जागरूक  करें| हमारा मतदान ही लोकतंत्र का असली पर्व  है| इस पर्व को हम बखूबी रूप से सभी को जागरूक करके मनाये | राष्ट्र  हित और  उन्नति में अपने मतदान का प्रयोग करके लोकतांत्रिक सरकार बनाने में सहायक बने|