राणापुर से आए लहसुन विक्रेता की हाट-बाजार में आकस्मिक मौत

0

मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ

यहां मंगलवार साप्ताहिक हाट बाजार में व्यवसाय करने आए एक लहसुन विक्रेता की दुकान लगाने के दौरान आकस्मिक निधन हो गया।

मिली जानकारी अनुसार रानापुर जिला झाबुआ निवासी लक्ष्मण पिता कन्या मौर्य माली उम्र लगभग 70 साल प्रति सप्ताह आम्बुआ में मंगलवार को साप्ताहिक हाट बाजार में लहसुन आदि का व्यापार करने आता था। 14 जुलाई को वह सुबह लगभग 8 बजे सहकारी समिति के सामने दुकान लगा रहा था, तंबू बांधते समय अचानक गिर गया तथा बेहोश गया आस पास के अन्य व्यापारियों ने उसे उठाया तथा अस्पताल ले गए मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जिसे वाहन व्यवस्था कर गृह नगर रानापुर ले जाया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.