चोरी हुए स्टाप डैम के कड़ी शटर अब तक नहीं मिले, बोरियों बांधकर रोक रहे पानी 

- Advertisement -

मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ

आम्बुआ बोरझाड़ के मध्य बहने वाली हथिनी नदी पर वर्षों पूर्व बने स्टाप डैम के कड़ी-शटर जिन्हें वर्षा काल में निकाल कर नदी किनारे रख दिया जाता है को अज्ञात समय अज्ञात चोर उठा ले गए। जिसका पता नहीं चल सका है। मजबूरन रेत की बोरियों से पानी रोकने का प्रयास विगत वर्ष किया गया। मगर सफलता नहीं मिली और आज भी वह इसी हालत में है। 

एक अनुमान के मुताबिक हथिनी नदी पर स्टाप डैम का निर्माण 30-35 वर्ष पूर्व में विकासखंड उदयगढ़ के माध्यम से किया गया था आज इतने वर्ष बीत जाने के बाद इसमें लगी लोहे की कड़ी शटर (गेट) जंग लगने के कारण क्षतिग्रस्त हो गए जिससे  पानी का रिसाव होता रहता था ग्राम पंचायत बोरझाड़ द्वारा इसकी मरम्मत  भी कराई गई विगत वर्ष  2022-23 में वर्षा काल में कड़ी शटर निकालकर आधे आम्बुआ की ओर तथा आधे बोरझाड़ की और नदी किनारे पर प्रतिवर्ष के अनुसार रख दिए गए उनमें से आम्बुआ की ओर रखे गए 6 गेट अज्ञात समय अज्ञात चोर किसी वाहन में रखकर ले गए जिसकी सूचना पंचायत द्वारा थाने पर भी दी गई मगर आज तक कड़ी शटर (गेटों) का पता नहीं चल पाने से भविष्य में पुनः परेशानी उठाना पड़ेगी नवीन गेट शटर हेतु जनपद उदयगढ़ द्वारा राशि स्वीकृत की जाने की जरूरत है जिसके लिए पंचायत प्रशासन प्रयासरत है।