आलीराजपुर । जिले में अवैध रेत खनन के विरुद्ध प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पोकलेन मशीन, जेसीबी, ट्रैक्टर एवं रेत बनाने तथा धोने की मशीन जप्त की है। जप्त किए गए समस्त उपकरणों की अनुमानित कीमत लगभग एक करोड़ रुपये आंकी गई है।
प्रभारी खनिज अधिकारी तपीस पाण्डे ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में अवैध रेत खनन की लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर के निर्देशन में खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई की गई। संयुक्त दल ने ग्राम सौरवा के दरवाडिया फलिया क्षेत्र में दबिश देकर अवैध रूप से रेत खनन एवं प्रसंस्करण का कार्य करते हुए एक व्यक्ति भूचरिय के परिसर से भारी मशीनरी एवं उपकरण जप्त किए।
