अलीराजपुर जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी का ट्रांसफर; भेजे गए बड़वानी

- Advertisement -

फिरोज खान@ आलीराजपुर
जिला पंचायत अलीराजपुर में परियोजना अधिकारी के पद पर पदस्थ मनोज निगम का स्थानांतरण जिला पंचायत बड़वानी हो गया है। निगम अलीराजपुर जिले में विगत 6 साल से अपनी सेवाएं पूर्ण निष्ठा के साथ दे रहे है। निगम जनपद पंचायत कट्ठीवाड़ा में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर भी कार्यरत थे। साथ ही जनपद पंचायत चन्द्रशेखर आजाद नगर में भी मुख्य कार्यपालन अधिकारी में पद पर अपनी सेवाए 3 वर्ष तक दी। अलीराजपुर जनपद पंचायत में भी मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर सेवाए दी। वर्तमान में जिला पंचायत अलीराजपुर में परियोजना अधिकारी से रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।