मेघनगर- मप्र पटवारी संघ के प्रांतीय संगठन के आव्हान पर मेघनगर पटवारी संघ के 17 पटवारियो ने मेघनगर तहसील के 62 के बस्ते शुक्रवार को तहसील कार्यालय में जमा कर दिए। तहसील पटवारी संघ के अध्यक्ष मुहम्मद अशरफ ने बताया कि पटवारियों की एक सूत्री वेतनवृद्धि की मांग को लेकर पटवारियो ने लामबद्ध होकर शुक्रवार को पटवारियो की अनिश्चित कालीन हड़ताल के समर्थन में कलमबद्ध होकर समस्त कार्या बंद कर दिए। गौरतलब है कि पूरे प्रदेश में पटवारियो की उक्त मांग को लेकर 19 नवंबर से हड़ताल जारी है मगर जिले में लोकसभा उप चुनाव के चलते आचार संहिता लागी होने से शुक्रवार से हड़ताल मे शामिल हुए। प्रांतीय संगठन के आगामी आदेष तक अनिश्चित कालीन हडताल जारी रहेगी। शनिवार से राजस्व निरीक्षक कार्यालय के समीप पंडाल लगाकर धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा। तहसीलदार केएस गोतम ने चर्चा के दोरान बताया कि पटवारियो की उक्त हड़ताल से क्षेत्र में सूखा राहत कार्य का सर्वे कार्य प्रभावित होगा। आरबीसी 6-4 के तहत प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता की राशि के पात्र हितग्राहियो का सर्वे प्रभावित होगा, नामांतरण, बंटवारा, सीमाकंन, बीपीएल सर्वे सहित कई कार्य प्रभावित होगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र में सूखे की स्थिति जानने हेतु आगामी 30 नवंबर को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चोहान का दौरा भी प्रस्तावित है। ऐसे में पटवारियों की हड़ताल के साथ तहसीलदार, अनुविभागीय राजस्व अधिकारी व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के लिये पूरे क्षेत्र का दौरा करवाना चुनौतीपूर्ण कार्य रहेगा।
Trending
- मन की बात सुनने के बाद मंत्री नागरसिंह चौहान ने किया ग्रामीण क्षेत्र का दौरा, कई गांवों में विद्युत डीपी का किया लोकार्पण
- सापन नदी पर दिनदहाड़े लूट की वारदात, नकाबपोश बाइकर्स ने कार रुकवाकर महिला की सोने की चेन खींची
- जिला स्तरीय चित्रकला में अणु पब्लिक स्कूल की हर्षिता जैन प्रथम
- नवरात्रि गरबा उत्सव के लिए वीरदुर्गादास गरबा मंडल उत्सव समिति गठित
- पोथी यात्रा, माखनचोरी व सुदामा चरित्र प्रसंग से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, संत रघुवीर दास जी ने की गोसेवा की अपील
- रिश्वतखोर पंचायत सचिव को 4 वर्ष का सश्रम कारावास
- पिता के निधन के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, आरती अजनार बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मूक-बधिर विद्यार्थियों को विधिक साक्षरता की जानकारी दी
- उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण में बड़ी धांधली, 105 क्विंटल से अधिक गेहूं गायब, प्रकरण दर्ज
- शिक्षा से आत्मनिर्भर सप्ताह के अंतर्गत गुड़िया निर्माण प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों का लिया मूल्यांकन टेस्ट, कलाकृतियों ने मोहा मन
Prev Post
Next Post