आलीराजपुर लाईव के लिये आलीराजपुर से रिजवान खांन की रिपोर्ट।
आज शनिवार को नगर के मौलाना आजाद मार्ग में दोपहर 1 बजे अन्जुमने नवाबिया कमेटी के तत्वाधान में निःषुल्क रूप से एक जोड़े का विवाह संपन्न कराया गया। कमेटी के गफ्फार खांन नवाबी बेकरी वालो ने कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि यह विवाह हमारी कमेटी के द्वारा मात्र आठ दिवस के अंदर में संपन्न कराया गया। जिसमें गुजरात राज्य के छोटा उदयपुर जिला के पानवड़ कस्बे से दुल्हे के रूप में शाहिद एवं आलीराजपुर जिले के ग्राम कोसारिया से दुल्हन सयदा को इस विवाह कार्यक्रम में जामा मस्जिद
आलीराजपुर के पेश ईमाम अख्तर रजा निजामी द्वारा निकाह पढ़ाया गया। कमेटी के द्वारा दुल्हा दुल्हन को घरेलू कार्य में उपयोग की जानेे वाली सामाग्री निःशल्क रूप से प्रदान की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये कमेटी के आमीन भाई ठेकेदार, ईशक भाई मंत्री, सिराज रिक्षा, ईमरान रिक्षा, ईमरान नवाबी, वसीम कुरैश, शाहबाज खांन, रिजवान अहमद नवाबी,कमेटी के वरिष्ठ मुष्ताक भाई इण्डिया प्रेस, शकिल भाई टेन्ट, हमीद नवाबी,रमीज निजामी, ईस्माईल अशरफी, सहित नवाबी कमेटी के अनेक सदस्यों का इस कार्यक्रम में भरपुर तरीके से सहयोग रहा। कार्यक्रम के पश्चात कमेटी के समस्त सदस्यों का आभार कमेटी के गफ्फार खांन नवाबी ने माना।
Trending
- मन की बात सुनने के बाद मंत्री नागरसिंह चौहान ने किया ग्रामीण क्षेत्र का दौरा, कई गांवों में विद्युत डीपी का किया लोकार्पण
- सापन नदी पर दिनदहाड़े लूट की वारदात, नकाबपोश बाइकर्स ने कार रुकवाकर महिला की सोने की चेन खींची
- जिला स्तरीय चित्रकला में अणु पब्लिक स्कूल की हर्षिता जैन प्रथम
- नवरात्रि गरबा उत्सव के लिए वीरदुर्गादास गरबा मंडल उत्सव समिति गठित
- पोथी यात्रा, माखनचोरी व सुदामा चरित्र प्रसंग से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, संत रघुवीर दास जी ने की गोसेवा की अपील
- रिश्वतखोर पंचायत सचिव को 4 वर्ष का सश्रम कारावास
- पिता के निधन के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, आरती अजनार बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मूक-बधिर विद्यार्थियों को विधिक साक्षरता की जानकारी दी
- उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण में बड़ी धांधली, 105 क्विंटल से अधिक गेहूं गायब, प्रकरण दर्ज
- शिक्षा से आत्मनिर्भर सप्ताह के अंतर्गत गुड़िया निर्माण प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों का लिया मूल्यांकन टेस्ट, कलाकृतियों ने मोहा मन
Prev Post
Next Post