अज्ञात कारण से लगी आग लाखों का माल जलकर खाक

- Advertisement -

अलीराजपुर लाइव के लिए सोंडवा से योगेन्द्र राठौड़ की रिपोर्ट-
रात अज्ञात कारण से सोंडवा पुजारा फलिया निवासी शर्मिला पति स्व. कारला के मकान मे आग लग जाने से घर मे रखा अनाज, हीरो होंडा मोटरसाइकिल, टीवी, फ्रिज, कपड़े, बिस्तर, अलमारी, कृषि उपयोग का सामान, दस हजार नकदी सहित करीब दो लाख का सामान जब तक ग्रामीण अपने पास मौजूद साधनों से आग पर काबू पाते तब तक पूरी तरह जलकर खाक हो गया। हल्का पटवारी गरासिया ने मौका परीक्षण कर पंच नामा बनाया।
अग्निश्मक वाहन की है आवश्यकता
सोंडवा तहसील मुख्यालय में अग्निश्मक वाहन की आवश्यकता लंबे समय से है। क्योंकि यहा से जिला मुख्यालय की दूरी लगभग 25 किमी है, सिर्फ वही पर अग्निश्मक वाहन उपलब्ध है जिसे सोंडवा मुख्यालय तक आने में 30 मिनट के लगभग समय लग जाता है। कभी-कभी इससे भी अधिक समय लग जाता है। ये तो सोंडवा मुख्यालय तक पहुंचने का अनुमानित समय है, जबकि सोंडवा तहसील मुख्यालय के आसपास सैकड़ों ग्राम ओर भी आते है, जहां तक पहुंचे का समय घंटों में होता, जिससे अनुमान लगाया जा सकता है कि अग्निश्मक वाहन के घटना स्थल तक पहुंचे तक आग कितना विकराल रूप ले लेती है और सब कुछ जलकर खाक हो जाता है। यदि सोंडवा तहसील मुख्यालय को भी एक अग्निश्मक वाहन मिल जाये तो आग लगने से होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है।