अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार ने चारभुजा धाम में 24 आहुति महामृत्युंजय मंत्र की आहुतियां दी

- Advertisement -

विजय मालवी, बड़ी खट्टाली
चारभुजा धाम खट्टाली में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा गृह गृह गायत्री यज्ञ कार्यक्रम के तहत पूरे विश्व में एक साथ एक समय पर घर.घर में गायत्री यज्ञ स्वयं को करना था जिसके तहत गायत्री मंत्र की 24 आहुति एवं महामृत्युंजय मंत्र की पांच बार आहुति दी गई। यह कार्यक्रम दुनिया के 100 देशों में 10 लाख घरों में एक साथ गायत्री यज्ञ के द्वारा संपन्न हुआ इस कार्यक्रम के तहत ग्राम बड़ी खट्टाली में भी घर-घर गायत्री यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सभी ग्राम वासियों द्वारा इस कार्यक्रम को करने हेतु अपनी स्वीकृति दी गई एवं 31 मई 2020 को प्रात: 9 से 12 बजे के बीच सभी ग्राम वासियों द्वारा अपने-अपने घरों पर गायत्री महायज्ञ का स्वयं के द्वारा आयोजन कर यज्ञ की पूर्णाहुति की गई। यह कार्यक्रम गायत्री परिवार द्वारा इस वैश्विक महामारी जो कि पूरे विश्व को अपने चपेट में ले चुकी है उससे पूरे विश्व को मुक्ति दिलाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें पूरे ग्राम वासियों का सहयोग प्राप्त हुआ एवं सभी ने अपने अपने घर पर बढ़-चढ़कर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें ग्राम के सर्व समाज द्वारा इस कार्यक्रम में भाग लेकर कुल 51 घरों द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सैकड़ों माताओं, बहनों एवं भाइयों द्वारा इस महामारी से बचाने के लिए आहुति दी गई। साथ ही प्रज्ञा मंडल खट्टाली के सभी कार्यकर्ताओं का इस कार्यक्रम में संपूर्ण योगदान रहा और प्रज्ञा मंडल द्वारा ग्राम के सर्व समाज को इस कार्यक्रम में भाग लेने हेतु प्रेरित किया गया था साथ ही जिन जिन घरों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया वह किसी घर द्वारा इस कार्यक्रम में किसी कारणवश सम्मिलित नहीं हो पाए उन्हें भी प्रज्ञा मंडल द्वारा बहुत.बहुत धन्यवाद प्राप्त हुआ।