भारत माता की जय वन्दे मातरम् की जय से गूँजा नगर, युवा मोर्चा ने तिरंगा यात्रा निकालकर, भारत माता की उतारी आरती

- Advertisement -

पियुष चन्देल, अलीराजपुर
===== 
मेरी जान तिरंगा है। मेरा रंग दे बसन्ती चोला। सन्देश आते हैं, हमे तड़पाते हैं, चिट्ठी आती हैं, घर कब आओगे। राष्ट्र भक्तो से बेर नही पर गद्दारो की खैर नही। दिल दिया हैं, जान भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए जैसे देश भक्ति गीतों की धुन पर पूरा नगर उस समय राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत हो गया जब भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित तिरंगा वाहन रैली अलीराजपुर नगर के प्रमुख मार्गो से गुजरी। इस दौरान रैली में शामिल युवाजन हाथो में तिरंगा लिए डीजे में बज रहे देश भक्ति गीतों पर झूमते हुए चल रहे थे। रैली में युवा जहा हुए बलिदान मुखर्जी वो कश्मीर हमारा हैं। भारत माता की जय। वन्दे मातरम् के नारे लगाते हुए चल रहे थे।
उल्लेखनीय हैं, की अखण्ड भारत संकल्प दिवस के अवसर पर एवं मोदी सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाये जाने की ख़ुशी में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा गत रात्री को तिरंगा वाहन रैली का आयोजन किया गया था। उक्त वाहन रैली स्थानीय पंचेश्वर महादेव मन्दिर से रात्री 8 बजे प्रारम्भ हुई जो सिनेमा चोराहा, प्रताप गंज मार्ग, पोस्ट ऑफिस चोराहा, रामदेव मन्दिर मार्ग, वाणी मोहल्ला, एमजी रोड होते हुए बस स्टेण्ड पर पहुँची। जहां पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भारत माता की आरती कर अखण्ड भारत का संकल्प लिया। बस स्टेण्ड पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा नेता श्री भदु भाई पचाया थे। विशेष अतिथि नगर पालिका के उपाध्यक्ष श्री मकु परवाल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो के जिला महामन्त्री रिंकेश तंवर ने की। कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित अतिथियों में पार्षद रितेश डावर, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शुभम श्रीवास्तव थे।

मोदी सरकार कर रही देशहित में कार्य- अशोक ओझा
——————————————
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री अशोक ओझा ने अखण्ड भारत संकल्प दिवस पर सभी कार्यकर्ताओ से भारत को अखण्ड बनाने के लिये संकल्प दिलवाया। उन्होंने मोदी सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाये जाने पर ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा की मोदी सरकार देशहित में कार्य कर रही हैं। अनुच्छेद 370 हटने से कश्मीर सहित सभी राज्यो के लोगो का फायदा होगा। कार्यक्रम में राठौड़ समाज अध्यक्ष श्री किशनलाल राठौड़, वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण कोठारी,अभिभाषक राजेश राठौर, राजेन्द्र मोदी ओर राजेश चन्देल ने भी अपने विचार रखे।
आयोजन में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री नागरसिंह चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री किशोर शाह, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री विक्रम सेन, भाजपा मण्डल अध्यक्ष नीलेश जैन, दीपक मोदी, पार्षद कान्तिलाल राठौड़, हिन्दू युवा जनजाति संघठन के जिला अध्यक्ष दिलीप चौहान,युवा मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री मोंटू शाह का विशेष सहयोग रहा।
उक्त कार्यक्रम में युवा मोर्चा के मेहुल जैन, अक्षय गुप्ता, रोहित राठौड़, सिद्धार्थ जैन, दीपक शर्मा, सुधांसु चन्देल, सचिन योगी, चिंतन जैन, तनयसिंह गेहलोत, गणपत माली, पवन राठौड़, शुभम सराफ, मनोज किराड़, प्रवीण परिहार, विजय राठौड़, कुलदीप राठौड़, गोविंदा सराफ, संजय गेहलोत सहित बड़ी संख्या में युवाजन मौजूद थे। वाहन रैली का संचालन युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अंकित शाह ने किया। आभार युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष गिरिराज मोदी ने माना।