जिला सहकारी बैंक में 24 लाख रुपये से अधिक का गबन, शाखा प्रबंधक निलंबित

0

आलीराजपुर। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की आलीराजपुर शाखा में एक बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आया है। कृषि ऋण की राशि में 24,12,326 रुपये की नकदी के गबन और गंभीर आर्थिक अनियमितता के मामले में बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) ने सख्त कदम उठाते हुए तत्कालीन प्रभारी शाखा प्रबंधक जामसिंह भामर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार, 20 फरवरी 2025 से आलीराजपुर शाखा में प्रभारी शाखा प्रबंधक के रूप में कार्यरत जामसिंह भामर के कार्यकाल के दौरान शाखा के कैशियर वेलसिंह पलासिया द्वारा नकदी (कैश बैलेंस) में हेरफेर कर 24,12,326 रुपये का गबन किया गया।

लापरवाही पर गिरी गाज

यह घटना शाखा में सक्षम प्रशासनिक नियंत्रण की कमी, प्रबंधक द्वारा अपने दायित्वों के निर्वहन में बरती गई गंभीर लापरवाही और आर्थिक अनुशासनहीनता को दर्शाती है। बैंक कर्मचारी सेवा नियमावली के तहत दोषी पाते हुए प्रभारी शाखा प्रबंधक के खिलाफ निलंबन की अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।

पेटलावद बनाया गया मुख्यालय

निलंबन अवधि के दौरान जामसिंह भामर का मुख्यालय ‘पेटलावद शाखा’ निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा

Leave A Reply

Your email address will not be published.