आलीराजपुर। पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा जारी पदौन्नति आदेश के तहत जिला आलीराजपुर के 16 सहायक उप निरीक्षकों को उप निरीक्षक पद पर पदौन्नति प्रदान की गई है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक आलीराजपुर श्री रघुवंश सिंह द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि विभागीय सेवा अभिलेखों, गोपनीय चरित्रावली, वरिष्ठता एवं पदोन्नति हेतु निर्धारित मापदण्डों के परीक्षण उपरांत पात्र पाए गए 16 शासकीय सेवकों को पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा उप निरीक्षक पद पर पदौन्नति दि गई है।
पदोन्नति प्राप्त करने वाले 16 सहायक उप निरीक्षक (ASI) अब उप निरीक्षक कहलायेंगे, जिनमें कन्हैयालाल साजोतिया थाना आलीराजपुर, जानुसिंह गरवाल थाना बोरी, धर्मेन्द्र सोमवंशी थाना यातायात, नगीनलाल नायक थाना जोबट, मांगीलाल वास्केल थाना सोण्डवा, माधुसिंह हाडा थाना कटिठवाडा, रामवचन पाण्डे थाना सोण्डवा, शंकरलाल रावत थाना उदयगढ, उदयसिंह भिण्डे रक्षित केन्द्र, दिनेश अवास्या थाना नानपुर, नानुराम पटेल थाना बखतगढ, भूरेसिंह अलावा रक्षित केन्द्र, भेरूसिंह बघेल रक्षित केन्द्र, मुन्नालाल कटारे थाना आलीराजपुर, रणजीतसिंह सोलंकी थाना आलीराजपुर एवं सुकायला सोलंकी थाना सोण्डवा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह द्वारा पदोन्नत हुए 16 सहायक उप निरीक्षकों को उप निरीक्षक पद के स्टार लगाकर सम्मानित किया गया तथा पदौन्नति हुये अधिकारियों को दायित्वों के निर्वहन हेतु शुभकामनाएं प्रदान की गईं।
