अलीराजपुर live के लिऐ ” आशीष अगाल की EXCLUSIVE रिपोर्ट । आरोपी पिटाई के बाद अस्पताल मे एडमिट अलीराजपुर की सांई सिटी मे आज एक 10 वर्षीय बालिका एक हवस के पुजारी का शिकार होते हुऐ बाल बाल बची । दरअसल यह नाबालिक बालिका उमराली रोड पर रहती है तथा बकरिया चराने का काम करती है । आज शाम 6 बजे के करीब यह बालिका अपनी छोटी बहन के साथ बकरीया चरा रही थी तबी इस पीडित बालिका को दिनेश जाट नामक एक युवक जो कि राजस्थान के जोधपुर जिले का निवासी होकर सांई सिटी मे किराए के एक मकान मे रहता है वह बीयर की खाली बोटल देने के बहाने हाथ पकडकर जबरन घर ले गया इस दोरान उसकी छोटी बहन वहां से भागकर घर पहुंची ओर परिवार वालो को घटनाक्रम की जानकारी दी । परिजन आनन फानन मे दिनेश के घर पहुंचे तो दरवाजा बंद मिला । पुकारने पर भी आरोपी ने दरवाजा नही खोला तो परिजनो ने दरवाजा तोड डाला । दरवाजा तोडते ही वे दंग रह गये क्योकि वहशी आरोपी बालिका के कपडे उतार चुका था ओर बलात्कार की तैयारी मे था । परिजनो ने वही उसकी धुलाई कर दी ओर पुलिस के हवाले कर दिया । आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था । Post navigation हवस में रिश्ते को कलंकित कर कलयुगी ससुर ने किया बहू से दुराचार मेघनगर रेल्वे स्टेशन के आगे ट्रेक पर मिली लाश , आजादनगर निवासी होने की आशंका