मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ
सनातन हिन्दू धर्म में देवी देवताओं के अलावा उनके वाहनों एवं अन्य सहयोगी तथा श्रंगारों की भी पूजा का विधान है वह भले ही वर्ष में एक बार ही क्यों न हो ती हो।
मिली जानकारी के अनुसार हिन्दू देवी देवताओं के साथ उनके वाहनों आदि की पूजा की जाती है , जैसे माता अंबे के वाहन शेर, भगवान कार्तिक के मयूर, श्री गणेश के मूषक, श्री विष्णु जी के गरुण, आदि के साथ भगवान शिव के वाहन नंदी तथा उनके गले के श्रंगार विषधर नाग की पूजा सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी को की जाती है।
