फिरोज खान@अलीराजपुर
मप्र कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा अलीराजपुर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद पर सक्रिय एवं ऊर्जावान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ओमप्रकाश राठौर को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है | भोपाल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से उनका नियुक्ति-पत्र भी जारी किया गया है | उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस मे हर्ष की लहर है | इस अवसर पर सिनेमा चौराहे स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल के नेतृत्व में कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओ द्वारा नवनियुक्त श्री राठौर का हार-फूल मालाओं से स्वागत किया गया | इस अवसर पर कांग्रेस कार्यालय के बाहर पर जमकर आतिशबाजी की गईं | श्री राठौर ने अपनी नियुक्ति पर राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिले के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया है | उन्होंने कहा कि जिलेभर में कांग्रेस की सक्रियता और मजबूती को लेकर सभी नेताओं को साथ लेकर पार्टी की गतिविधियां संचालित की जाएगी | इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष चितल पंवार, जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी रफीक कुरैशी, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजेंद्र टवली, समाज कल्याण कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेश सारडा, राहुल परिहार, अनूप सोमानी, सर्वेश सिसोदिया, मंसूर मर्चेंट, आनंद वाघेला, हिमांशु सिलाका, मेहरसिंह, पिंटू सेन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *