विरेंद्र बसेर, घुघरी हाई स्कूल घुघरी का परीक्षा परिणाम 90% रहा इस वर्ष कक्षा दसवीं में 33 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी जिसमें से 30 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए तथा 3 विद्यार्थी को पूरक प्राप्त हुई। जिसमें से 9 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में 20 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में तथा एक विद्यार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। 1छात्रा कुमारी प्रीति पोरवाल ने 83%अंक प्राप्त कर संस्था में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस परीक्षा परिणाम पर प्राचार्य मनोहर बसेर का कहना है कि हमने पूरे वर्ष की प्लानिंग कर तथा अतिरिक कक्षा लगाकर ब्लू प्रिंट के आधार पर पढ़ाई कराई तथा अनुपस्थित विद्यार्थी को घर घर जाकर बच्चो को स्कूल आने के लिए प्ररित किया जिसका परिणाम आज प्राप्त हुआ। इसके लिए बसेर ने सभी शिक्षकों एवम छात्रों को बधाई दी। Post navigation अलीराजपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश राठौर नियुक्त, आतिशबाजी का हर्ष जताया उदयगढ़ थाना क्षेत्र में कुए में मिली अज्ञात लाश