आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर नाबालिग को जबरदस्ती गुजरात ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने लगभग तीन महीने बाद नाबालिक बालिका को नाबालिक बालक के कब्जे से छुड़ाया। चंशेआ नगर थाने के एसआई सुनिल रणदे ने बताया ग्राम बड़ी मिरयावाट से 8 जून को एक नाबालिग बालिका को जोबट के ग्राम डेकाकुंड का नाबालिक बालक जबरदस्ती ले गया था। परिजन ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नाबालिग को बरामद करने के लिए चंशेआ नगर के थाना प्रभारी गोपाल परमार के मार्गदर्शन में टीम का गठन किया गया। टीम को दोनों के गुजरात में होने की सूचना मिली। पुलिस पहुंची और नाबालिग आरोपी के कब्जे से नाबालिग बालिका को बरामद किया। दोनों को चंशेआ नगर लाया गया। सुनिल रणदे ने बताया आरोपी को बाल न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस ने धारा 363 में मामला दर्ज किया है, इसके अलावा पाक्सो एक्ट भी लगाया गया है। Post navigation 57000 बच्चों और महिलाओं को कृमिनाशक गोली खिलाने का लक्ष्य, कैबिनेट मंत्री ने किया शुभारंभ् ज्याेतिरादित्य सिंधिया ने आजाद कुटिया पहुंचकर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण