आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार को चंद्रशेखर आजाद नगर पहुंचे। इससे पहले उन्होंने आम्बुआ में सभा को संबोधित किया। आम्बुआ से सीधे पार्टी पदाधिकारियों के साथ आजाद नगर पहुंचे। वे सीधे आजाद कुटिया आए और यहां पर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जाने से पहले यहां विजिटर्स बुक में लिखा शहीद चंद्रशेखर आजाद से आज भी हम सब प्रेरणा लेते हैं। आजाद भारत की कल्पना में उनका एक विशेष योगदान रहा है, उनके चरणों में प्रणाम। सिंधिया नगर पंचायत के सामने, बस स्टैंड, कुआ चौक, दाहोद रोड पर उनका स्वागत किया गया। उनके साथ वन विकास निगम अध्यक्ष माधोसिंह डावर सहित पदाधिकारी मौजूद थे। Post navigation नाबालिग को अपहरण कर गुजरात ले जाकर दुष्कर्म किया, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने पाक्सो एक्ट में प्रकरण दर्ज किया डीजे और लाउड स्पीकर पर धर्मिक गीत ही बजाएं, आपत्तिजनक नारे ना लगाएं : थाना प्रभारी