भूपेंद्र नायक, पिटोल

ग्राम भाजीडूंगरा के जंगल में लकड़ी काटने की बात पर जंगल के चौकीदार एवं ग्रामीण महिलाओं में झड़प हो गई। आरोप है कि चौकीदार ने एक महिला पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। 

जानकारी के अनुसार पिटोल से 5 किलोमीटर दूर ग्राम भाजीडूंगरा में आज दोपहर वन विभाग के चौकीदार बदिया वसुनिया और भोदी बारिया जंगल में भ्रमण कर रहे थे तभी कुछ ग्रामीण महिलाएं जंगल में चोरी छुपे लकड़ी काट रही थी। चौकीदार द्वारा लकड़ी काटने से महिलाओं को रोका गया। उनसे कहा कि जंगल को मत काटो। इसी बात को लेकर महिलाओं और चौकीदारों में में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक महिला को सिर में चोट लग गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार चौकीदार ने एक महिला के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। महिला को जिला अस्पताल झाबुआ ले जाया गया। जिला अस्पताल से महिला को दाहोद के लिए रेफर कर दिया गया। मामला पुलिस चौकी के पिटोल के संज्ञान में में आया। पुलिस का कहना है मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *