सिराज बंगडवाला, खरडूबड़ी समीपस्थ डूंगरफलिया में एक मकान गुरुवार-शुक्रवार की मध्यरात्रि में अचानक मकान का पाट टूट गया। जब मकान का पाट टूटा उस समय रात्रि के 2 बजे रहे थे और घर मनना पिता रामला भूरिया अपने परिवार के साथ गहरी नींद में सो रहे थे एवं जिस जगह का पाट टूटा उसमें ग्रामीण के पशु बंधे थे, लेकिन गनीमत यह रही है कि पाट टूटते ही वह जमीन पर सीधा जाकर खड़ा हो गया और मकान गिरने से बच गया, जैसे ही आवाज आई परिजन उठे व बाहर निकले तथा मवेशियों को भी घर से बाहर निकाला। बहरहाल इस हादसे में किसी को भी खरोंच तक नहीं आई लेकिन गरीब का आशियाना जरूर क्षतिग्रस्त हो गया है। ऐसे में अब गरीब ग्रामीण को प्रशासन से आर्थिक सहायता की उम्मीद है ताकि वह अपना आशियाना की मरम्मत कर सके। ) Post navigation लॉकडाउन के दसवे दिन गुजरात-मध्यप्रदेश की सरहद सील, खाद्य सामग्री ला रहे वाहन चालकों का किया जा रहा थर्मल स्केनिंग लॉक डाउन का व्यापारियो व ग्रामीणों की सूझबूझ-आपसी समन्वय से किया जा रहा कड़ाई से पालन