लवेश स्वर्णकार,रायपुरिया कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देश पर पेटलावद जनपद के 7 सेक्टरों में कोविड सेंटर शुरू करने के निर्देश दिए गए है ग्राम पंचायत रायपुरिया के सचिव तोलसिंह निनामा सहायक सचिव राजेन्द्र सालवी ने शासकीय हाई स्कूल के छात्रावास तथा बालक प्राथमिक स्कूल दोनो जगह पर 21 बेड तैयार किए गए है जहां पर कोविड के लक्षणों वाले मरीजो का इलाज किया जाएगा यह व्यवस्था अस्पताल में बेड की कमी होने के बाद उपयोग में लाई जाएगी यहां मरीजो का उपचार कर कोरेनटाइन भी किया जा सकेगा ग्राम पंचायत के सचिव सहयक्त सचिव के नेतृत्व में कोविड केयर सेंटर के लिए की गई व्यवस्था का जायजा लेने नायब तहसीलदार जगदीश वर्मा सीईओ नानसिंह चौहान भी रायपुरिया पँहुचे उन्होंने बताया कि जनपद के 7 सेक्टर में यह व्यवस्था की जाएगी रायपुरिया के बाद बामनिया सारंगी झकनावद करवड़ सहित सभी सेक्टर में यह व्यवस्था की जाएगी । सफाई और सेनेटाइजर करवाया अपील भी की हर समय एक्टिव रहने वाली रायपुरिया पंचायत इस बार भी एक्टिव हो गई है सचिव सहायक सचिव ने ग्राम में सेनेटाइजर का छिड़काव शुरू करवा दिया आगामी दिनों में ग्राम में सफाई अभियान चलाया जाएगा। सचिव सहायक सचिव ने ग्रामीणों से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है । कोरोना टेस्ट करवा जाने की मांग बताया जा रहा यहां निजी क्लीनिकों पर ज्यादातर मरीज सर्दी खासी बुखार के सामने आ रहे है यह वाइरल फ़ीवर भी हो सकता है लेकिन ऐसे लक्षणों में बिना देर किए कोरोना की जांच होगी तो इलाज जल्द मिलने से मरीज जल्द रिकवर होंगे ऐसे में ग्राम में कोरोना की जांचे करवाना आवश्यक हो गया है रायपुरिया के ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांग की है कि यहां कोरोना टेस्ट घर घर करवाया जाए Post navigation लॉकडाउन के दौरान चोरी छिपे व्यापार करते पकड़ा की उचित कार्यवाही थांदला नगर में 20 बेड का प्राइवेट कोविड सेंटर तैयार