सिराज बंगडवाला, खरडूबड़ी
आज कोरोना का दूसरा वैक्सीन डोज लगाया जिसकों लेकर आज गांव में किसी भी व्यक्ति को नहीं पता लगा था जिसकी जानकारी जनपद सीइओ ने गाँव के लोगों को बताया जिसके बाद गाँव के रमेश डामोर, डॉ. शयामलाल पंचाल, पिन्टू डामोर, उमेश डामोर, रागेश डामोर ने उप स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचे जहाँ पर सीईओ ने सीएचओ माया डामोर से पूछने पर बताया कि हा आज यहाँ पर वैक्सीन का डोज लगाया जाएगा पंरतु हमने कोटवार एव रोजगार सहायक को बताया था पंरतु अभी तक यहां पर वैक्सीन डोज लगाने वाले न आने से हम लोग यहाँ पर बैठे है जब रमेश डामोर ने सभी गांव के लोगों को फोन करके दूसरा वैक्सीन डोज लगाने वाले को बुलाया गया जिसके बाद करीब 3 बजेमहिला वेल्कु डामोर को लगाया गया । सीएचओ मायावती डामोर, सुमित्रा मेडा, आंगनबाड़ी कायकर्ता किशोरी बाला उपस्थित रही।

खरडूबडी में कोरोना की महामारी को देखते हुए खरडूबडी में कोरोना संक्रमित हो रहा है जिसकों देखते हुए आज ग्रामीणों ने अपने गांव की सुरक्षा को लेकर एक टीम एकत्रित कर गांव में सभी दुकानदार फल-फ्रुट एवं सब्जी ठेला वाले को गांव में एकत्रित न हो जिसकों देखते हुए शासन की गाइडलाइन को देखते हुए आज से सपूर्ण लॉकडाउन होने तक ग्रामीणों की सहमति से जनता कफ्र्यू लगा दिया है जिससे गाँव में फालतू घुमने वाले को यहां बाजार में न घुमे और कोरोना संक्रमित होने से बचे जिससे कोरोना की चैन टूट सके। आज जनपद सीइओ एमएल टांक गाँव में पहुंचे जहां पर ग्रामीणों के जनता कफ्र्यू से बहुत खुश हुए आप सभी गाँव वाले ने मिलकर कोरोना की चैन टूटे जिसपर आप सभी अच्छा काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *