भूपेन्द्र बरमंडलिया, मेघनगर रंभापुर के समीप ग्राम पिपलौदा शुक्रवार को खीमा पिता सुरतान बारिया के घर पर आग लगने से मकान के सामने रखी घास पूरी तरह जल गई। आग लगने का कारण अज्ञात बताया गया। आग लगने से घास के पुले 2000, लकडी सागौन की एवं गेहूं-चने का भूसा 1 ट्राली जल गया जिसकी पटवारी ने आकलन अनुमानित 40,000 की नुकसानी आंकी है। आग लगने की सूचना पुलिस की 100 नंबर डायल पर दी गई, जिसकी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड मेघनगर नगर परिषद से आया था एवं आग बुझाने में मदद की इस मौके पर पंचनामा स्थानीय पटवारी गोपाल चारेल ने बनाया। Post navigation आबकारी विभाग ने जब्त की 22 पेटी अवैध शराब, मकान में लकड़ी के मचान में छुपाई गयी 22 पेटी अवैध शराब जब्त दो बाइक सवार आपस मे भिड़े , 2 गम्भीर घायल