जितेन्द्र वाणी, नानपुर वाणी मोहल्ले में पिछले तीन दिनों से रहवासी वॉल्टेज की समस्या से परेशान हैं। बिजली की लुका-छिपी व बार-बार लाइटें बंद होने से वाणी मोहल्ले के रहवासियों के इलेक्ट्रिक उपकरण जल रहे हैं। वहीं वॉल्टेज कभी कम तो कभी ज्यादा आ जाना भी परेशानी कारण बन रहा है। वहीं अचानक वॉल्टेज बढ़ गया और रोहित वाणी के गोडाउन में रखा सामान जलकर राख हो गया तो कई लोगों के घर में रखे टीवी, पंखे, रेफ्रिजरेटर करंट अधिक सप्लाई होने से जल गए। इससे रहवासियों में बिजली विभाग के कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। Post navigation खेतो में पड़ रही पीली मोजेक को लेकर भारतीय किसान संघ की जिला इकाई ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जिले में पीली पड़ी फसलों का निरीक्षण करने निकलेंगे जनप्रतिनिधी व कांग्रेसी नेता