पीयूष चन्देल, अलीराजपुर

सोमवार को जिला कलेक्टर कार्यालय में भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष मोहन कलेश के नेतृत्व में आलीराजपुर जिले के किसानों के खेत में पड़ रही पीली मोजेक से हुए नुकसान की मुआवजा राशि दिलाने के संबंध में आलीराजपुर कलेक्टर सुरभि गुप्ता को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नाम एक ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में बताया गया कि आलीराजपुर जिले के किसानों की उड़द की फसल पीली मोजेक के कारण पुरी तरह से नष्ट हो चुकी है। जिसका सर्वे कराकर जिले के किसानों को उचित मुआवजा एवं बीमा राशि प्रदान की जावे। आलीराजपुर जिले में उड़द की फसल किसान नगदी के रूप में लेता है। जिस कारण किसानों की माली हालत काफी खराब हो जायेगी। शासन के दिशा निर्देशानुसार पटवारियों के माध्यम से जिले के प्रत्येक विकासखण्ड के प्रत्येक ग्राम पंचायत अनुसार, हल्का नंबर अनुसार सर्वे कराकर धारा 6-4 के तहत किसानों को तत्काल राहत राशि एवं बीमा राशि प्रदान की जावे।

ये रहे उपस्थित

कलेक्टर को ज्ञापन देने के दौरान भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष मोहन कलेश, जिला मंत्री सेरू भाई सांखला, राजु भाई तिलोरिया, नानला भाई कनेश, संदीप चौहान, संदीप बघेल, रमेश सहित कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *