मयंक गोयल@ राणापुर
राणापुर में बीते 72 घण्टो के अंदर फिर से एक नया केस सामने आ गया है। अब शहर के सुभाष मार्ग से लेकर कुम्हार मोहल्ला जिसे कहा जाता है वहां पर एक युवक कोरोना पॉजिटिव आया है। युवक की उम्र 35 साल बताई जा रही है ओर यह शहर के पहले कोरोना पॉजिटिव मरीज जो कि एक बर्तन व्यापारी है के सम्पर्क में आया था, पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन सकते में है और प्रशासन ने सुभाष मार्ग से लेकर कुम्हार मोहल्ले को कन्टेंटमेंट झोन घोषित कर दिया है। बीएमओ डाक्टर बीएस चौहान ने बताया शहर में लगातार कोरोना के मरीज बढ़ रहे है, इसको लेकर प्रशासन सतर्क है और लोगो से अपील कर रहा है कि वह मास्क लगाए और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे। फिलहाल प्रशासन इस तैयारी में है कि आज जो कोरोना पॉजिटिव पाया गया है उसके परिवार के सदस्यों को क्वारींटाइन किया जाय और सेम्पल लेकर जांच की जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *