भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर मंगलवार को मेघनगर थाने अंतर्गत रंभापुर चौकी मे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। आगामी उत्सव भगोरिया होलिका दहन धुलेटी गल उत्सव एवं शीतला सप्तमी के आयोजन को लेकर नगर के प्रबुद्ध नागरिक गण समाजसेवी तड़वी पटेल सरपंच नगर सुरक्षा समिति शांति समिति एवं मीडिया बंधुओं के साथ रंभापुर चौकी में बैठक आयोजित की गई।बैठक में विशेष रूप से थाना प्रभारी मेघनगर कौशल्या चौहान रंभापुर चौकी प्रभारी हरि सिंह चुंडावत उपस्थित रहे। बैठक में थाना प्रभारी ने पूर्णतः पुलिस सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने की बात कही उन्होंने रात्रि 12 बजे के पहले मुहूर्त के हिसाब से होलीका दहन करने की बात कही एवं सार्वजनिक स्थानों पर डी.जे .प्रतिबंध के साथ बिना लाइसेंस धारदार हथियारों पर प्रतिबंध व प्रत्येक आयोजनों में पेयजल व्यवस्था , साफ-सफाई व्यवसथा व बाजारों में दुकानों को लगने की सुचारू व्यवस्था करने की बात कही। सुरक्षा दृष्टिया सी सी टी वी कैमरा और अन्य विशेष शांति व्यवस्था का जायजा लेकर शांति समिति बैठक ली गई। बैठक का आभार चौकी प्रभारी हरि सिंह चुंडावत ने माना। Post navigation भाईचारा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं भगोरिया होली उत्सव : एसडीएम पराग जैन गणेश महिला मंडल फाग उत्सव; रंग गुलाल के साथ गणेश महिला मंडल ने भजनों का रंग बिखेरा