आरिफ हुसैन, चन्द्रशेखर आजाद नगर – जनपद पंचायत आजाद नगर की ग्राम पंचायतो की कुल 36 ग्राम पंचायतो में से 18 ग्राम पंचायत सरपंच महिलाओ के लिए आरक्षित किए गए है। तथा ग्राम पंचायतो के 588 वार्ड की आरक्षण की कार्यवाही सोमवार को जनपद पंचायत सभा कक्ष चन्द्रशेखर आजाद नगर में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अखिल राठौर की विहिज प्राधिकारी की अध्यक्षता में तहसीलदार यशपाल मुझाल्दा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मनोज निगम की उपस्थिति में खण्ड पंचायत अधिकारी जी.एस. अचालिया, पंचायत समन्वय अधिकारी मनोहर वाणी, सहायक ग्रेड – 3 महेश सस्ते, विकासखण्ड समन्यक गमसिंह मेडा, निर्वाचन शाखा प्रभारी अब्बास जाम्बुवाला से कार्यवाही सम्पन्न करवाई। सरपंच पद के पदों में महिलाओं के पदों का आरक्षण चक्रानुक्रम एवं लाट डालकर किया गया। जनपद पंचायत चन्द्रशेखर आजाद नगर की ग्राम पंचायतों में 34 सरपंच के पदों की संख्या सम होने के कारण आरक्षण की कार्यवाही बिना लाट डाले चक्रानुक्रम अनुसार की गई तथा नवीन दो ग्राम पंचायत बडीमालपुर एवं बडीफाटा में लाट डाला गया जिसमें ग्राम पंचायत बडीमालपुर अजजा महिला सरपंच पद हेतु आरक्षित हुई एवं ग्राम पंचायत बडीफाटा अजजा मुक्त हेतु आरक्षित हुई। साथ उक्त जनपद पंचायत पंचायत चन्द्रशेखर आजाद नगर की वर्ष 2014-15 में जिन ग्राम पंचायतों के सरपंच पद के स्थानों में महिला थी वह स्वतः ही अजजा मुक्त करते हुए शेष 50 प्रतिशत स्थान महिलाओ हेतु आरक्षित घोषित किया गया। जनपद पंचायत चन्द्रशेखर आजाद नगर की ग्राम पंचायतों के 588 पंच पद वार्ड में से 4 अनारक्षित (सामान्य) वार्ड, 4 अ.जा. वार्ड, शेष 580 अ.ज.जा. वार्ड हेतु आरक्षण की कार्यवाही की गई जिसमें 291 महिला पंच पद वार्ड हेतु आरक्षित जिसमें से ग्राम पंचायत सन्दा (वार्ड क्र. – 13 लाट द्वारा), खैरियामाली (वार्ड क्र. – 1 लाट द्वारा), काल्यावाव (वार्ड क्र. – 9 लाट द्वारा), छोटीमालपुर (वार्ड क्र. – 1 लाट द्वारा), बेहडवा (वार्ड क्र. – 11 लाट द्वारा), बडीमिर्यावाट (वार्ड क्र. – 16 लाट द्वारा), गेरूघाटी (वार्ड क्र. – 6 लाट द्वारा) 07 वार्ड में विषम परिस्थति होने से लाट डाले गये, तथा 2 वार्ड अनारक्षित (सामान्य) महिला पंच पद हेतु आरक्षित घोषित किये गये। आरक्षण की कार्यवाही के दौरान विधायक प्रतिनिधि एवं पार्षद नारायण अरोडा, कार्यवाहक ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरीश भाबर, लईक मोहम्मद, मण्डल भाजपा अध्यक्ष मनीष शुक्ला, तथा पत्रकार एवं जनपद पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सरपंचो एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। Post navigation पेंशनर संघ सदस्यों ने दिव्यांग बच्चों के साथ गणतंत्र दिवस मनाया बिल के विरोध में स्वेच्छा से रखे व्यवसाय बंद,जताया विरोध