आरिफ हुसैन@ चंद्रशेखर आजाद नगर| हाल ही में पेंशनर संघ के नवनियुक्त कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा पेंशनर संघ के अध्यक्ष मनोहर लाल गौड़ एवं उपाध्यक्ष नगरसिंह जमरा के नेतृत्व में दिव्यांग नेत्रहीन पुनर्वास केंद्र चंद्रशेखर आजाद नगर में दिव्यांग बच्चों के साथ उपस्थित रहकर गणतंत्र दिवस मनाया | इस अवसर पर छात्रों को गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में पेंशनर संघ अध्यक्ष मनोहर गौंड़ द्वारा बताया गया तथा छात्रों की उपस्थित में झंडा वंदन किया गया | दिव्यांग छात्रों को मौके पर स्वल्पाहार कराया | इस अवसर पर पेंशनर संघ की ओर से भोला सिंह परिहार, राजमल जैन, सरदार सिंह मेढा,भलसिंह चौहान, बी नलवाया, गंभीर सिंह अलावा व, मन्नालाल राठौड़ ,रामसिंह पाल, मूलसिंह हटीला, बीआर आर्य सहित समस्त पेंशनर एवं दिव्यांग छात्र-छात्रा उपस्थित रहे| Post navigation नगर में झंडावंदन कर, आसमान में शांति के प्रतीक गुब्बारे छोड़े ग्राम पंचायतों सरपंचों व पंच पदों के आरक्षण शुरू, 50 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए हुए आरक्षित