पेंशनर संघ नवीन कार्यकारिणी के साथ पेंशनर्स हुए एकजुट

- Advertisement -

आरिफ हुसैन@चंद्रशेखर आजाद नगर 

पेंशनर संघ के द्वारा नई कार्यकारिणी का गठन साईं मंदिर सभाकक्ष में किया गया| जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद हेतू मनोहरलाल गौंड तथा उपाध्यक्ष पद पर नगरसिंह जमरा व सुधा शर्मा का चयन सर्वसम्मति से किया गया| इस अवसर पर अन्य कार्यकारिणी सदस्य के रुप में सचिव पद हेतू प्रकाशनारायण नागर सह सचिव पद पर गंभीरसिंह अलावा,कोषाध्यक्ष पद पर सरदार सिंह मेढा को नियुक्त किया गया|
नवनियुक्त पेंशनर संघ के अध्यक्ष मनोहर लाल गौड़ ने कहा कि विकासखंड में लंबे समय बाद नई कार्यकारिणी का गठन हुआ है|हमें जो दायित्व दिया गया है,हम सभी मिलकर पेंशनरों साथियों की मांगों के निराकरण हेतू हर तरह से प्रयासरत रहेंगे| जिसके लिए प्रतिमाह पेंशनर सदस्यों की बैठक का आयोजन भी किया जाएगा| सभी समय-समय पर एकसाथ एकत्रित होकर सहयोग प्रदान करेंगे|
इस अवसर पर बी नलवाया, विष्णुराम शर्मा,मनोहरलाल सोनी, बीआर आर्य,भलसिंह चौहान,नगरसिंह जमरा, मगन सिंह चौहान, भोलासिंह परिहार एवं पेंशनर संघ के अन्य सभी सदस्य उपस्थित सदस्यों ने नवनियुक्त पदेन सदस्यों को बधाई दी व पेंशनर हित में कार्य करने की इच्छा व्यक्त की|

)