रितेश गुप्ता, थांदला
कड़ाके की ठंड को देखते हुए चमन चौराहा ग्रुप और नव ज्योति मेडिकल थांदला द्वारा नवीन शासकीय अस्पताल में मरीजों के लिए 70 कंबल वितरित किए गए। ये कंबल अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों के लिए रहेंगे। साथ ही मरीज को छुट्टी मिलते ही अस्पताल प्रबंधन द्वारा कंबल वापस ले लिए जाएंगे। ताकि नवीन मरीजों को फिर से कंबल उपयोग के लिए दिए जा सके। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झाबुआ के वरिष्ठ समाजसेवी यशवंत भंडारी और संजय जैन ने कहा कि थांदला विकासखंड के शासकीय अस्पताल के अंतर्गत 111 गांव आते है। इन गांवों के मरीज आकस्मिक स्थितियों में यहां भर्ती होते है। इस दौरान उनके पास ओढऩे, पहनने के लिए जरूरी गर्म कपड़े नही होते है। वर्तमान में चल रही ठंड और आने वाली ठंड को देखते हुए मरीजों के लिए अस्पताल प्रबंधन को कंबल वितरित किए गए है। गौरतलब है कि उक्त संस्था द्वारा हाल ही में स्कूली बच्चों के लिए पूरे जिले में स्वेटर वितरित किए गए थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चिकित्सक कमलेश परस्ते और मनीष दुबे ने उक्त कार्य को सेवा के क्षेत्र में अनुकरणीय पहल बताते हुए कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने नवीन चिकित्सालय में सुविधाओं के लिए शासन से चिकित्सकों, स्टाफ, बड़ा जनरेटर, ठंडे और शुे पेयजल के लिए मशीन की मांग की है। कार्यक्रम में नव ज्योति मेडिकल के संचालक सिद्धार्थ कांकरिया, चमन चौराहे ग्रुप के अनिल भंसाली, मयूर तलेरा, अजय शुक्ला, धर्मेश छाजेड़, संजय जैन, रवि गादिया, दीपक पालरेचा, हिमांशु भंडारी, नितेश सोलंकी, मोंटू उपाध्याय, पीयूष जैन, अर्पित लुणावत सहित अस्पताल स्टाफ उपस्थित था।

)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *