रितेश गुप्ता, थांदला इंदौर के रविंद्र नाट्य ग्रह में आयोजित प्रथम मेगा ब्राइडल में शो में थांदला की मेकअप आर्टिस्ट सरिता बोराणा पुरस्कृत हुई । बीते लंबे समय से थांदला नगर में ब्यूटी पार्लर का संचालन कर रही सरिता बोराना इंदौर में आयोजित मेगा ब्राइडल शो में हिस्सा लिया। उनके द्वारा किए गए ब्राइड मेकअप से प्रभावित होकर आयोजन में विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित बॉलीवुड सुपरस्टार रवीना टंडन एवं सेमिनार के संयोजक बॉलीवुड के टॉप मेकअप डिजाइनर सुभाष शिंदे द्वारा उन्हें ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। सरिता बोराना की इस उपलब्धि के लिए उनके परिवारजनों एवं नगर वासियों ने बधाई दी व उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी। ) Post navigation नेशनल लोक अदालत 14 दिसंबर को, प्रसार-प्रचार के लिए वाहन स्पीकर रवाना शहर के सामाजिक संस्थाओं ने 70 मरीजों को अस्पताल पहुंच किए कंबल वितरित