https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2019/07/Untitled-37-1280x720-1.42Mbps-2019-07-29-15-02-05.mp4 सलमान शेख@पेटलावद सावन के दूसरे सोमवार के मौके पर जय मां अंबे ग्रुप और मारूति ग्रुप करवड़ के तत्वाधान में एक कावड़ यात्रा निकाली गई। जिसमें 114 महिलाएं शामिल थी। सभी महिलाओ ने माही नदी से गंगाजल भरकर अपनी यात्रा आरंभ की। सभी ने एक स्वर में हर-हर बम-बम और केशव की जय हो माधव की जय हो के नारे से पूरा नगर गूंज गया। भक्ति के रस से साराबोर महिलाओ की यह कावड़ यात्रा नगर के निलकंठेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंची। जहां सभी ने भगवान महादेव के दर्शन करकर उनका जलाभिषेक किया। इस पूरी यात्रा को सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस जवानो ने रास्तेभर अपनी नजर बनाई रखी। महिला पुलिसकर्मियो ने भी अपनी भूमिका का बखूबी निर्वहन किया। Post navigation कल श्रावण मास का दूसरा सोमवार, देखे इस तरह सज रहे राजाधिराज भगवान निलकंठेश्वर महादेव श्रृंगार दर्शन: लो सज गए भोले बाबा, आप भी कीजिये दर्शन, सबसे पहले इस वीडियो में….