सलमान शैख़@ पेटलावद भगवान शिव के प्रिय मास श्रावण का कल दूसरा सोमवार होगा। शिव मंदिरो में आज के दिन भगवान शिव की विशेष पूर्जा अर्चना की जाएगी। निलकंठेश्वर महादेव मंदिर में भगवान महादेव की पूजा-अर्चना के लिए भक्तो का तांता लगेगा। वहीं निलकंठेश्वर मित्र मंडल द्वारा भगवान महादेव का शाम को विशेष श्रंगार किया जाएगा। इसके लिए अभी से भगवान महादेव को सजाया जा रहा है। हर आयोजन को सफल बनाने में मित्र मंडल के सदस्य अपनी जी-जान लगा है। वहीं रात में भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा। जिसमें रूणावदा के राम रामायण मण्डल के सुप्रसिद्ध संगीतकार और गायक कलाकर आएंगे। जो अपने प्रसिद्ध भजनो से श्रद्धालुओ को झूमने को मजबूर कर देंगे। Post navigation बारिश आते ही शुरू हुई पर्यावरण प्रेमियो की मुहिम, ग्रीन पेटलावद संस्था फिर अपने मिशन पर कावड़ यात्रा: नगर में गूंजे बोल-बम के जयकारे, धर्ममय हुआ नगर..देखे वीडियो..