भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर परिजनों की कभी-कभार गैर जिम्मेदाराना रवैया छोटे नासमझ बच्चों को भारी पड़ जाता है बच्चे नासमझी के कारण मौत का शिकार हो जाते हैं। ताजा मामले में मेघनगर की रंभापुर पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले ग्राम कचलदरा में 4 वर्षीय बालक आशीष पिता याकूब भूरिया खेलते-खेलते अचानक ही निर्माणाधीन मकान की पानी की टंकी में गिर गया और पानी में डूबने के चलते बालक की मौत हो गई। गौरतलब है कि आशीष के माता पिता घटना के वक्त मजदूरी करने गए थे और वह अपने बड़ेपापा के पास रहता था। जब आशीष के अभिभावक को काफी देर तक बालक नजर नहीं आया तो उसकी खोजबीन की गई तो वह पानी की टंकी में मृत पाया गया। इसकी सूचना पुलिस चौकी पर दी, पुलिस ने शव को पानी की टंकी से बाहर निकाल मेघनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ) Post navigation कुएं में तैरते मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार चुनाव में इस्तेमाल के लिए नदी के किनारे रखी गई थी लाखों की अवैध शराब, पुलिस ने छापा मारकर बरामद की